फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत निवासी से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलिस ने नाके के दौरान सोनीपत (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति से 92 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बिंद्राबणी के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन

कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही एक बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें सवार एक व्यक्ति पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो उससे 92 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव एवं डाकघर गढ़ी राजलू तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने चरस बरामद होने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें