फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पांच वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत ट्रैफिक एवं हाईवे पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को पुलिस टीम ने ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई किशन कुमार नेगी के नेतृत्व में हाईवे पर विभिन्न स्थानों में नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसी दौरान पुलिस ने 5 वाहन चालकों को नशे की हालत में पाया। इस पर पुलिस टीम ने कानून की अवहेलना पर चालकों के चालान काटे। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के चालान सुंदरनगर न्यायालय को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें