सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल डेंटल कॉलेज में कार्यरत एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है। किसी ने उसके खाते को हैक कर उसमें से 12,100 रुपये निकाल लिए हैं।
जब महिला बैंक में धनराशि की निकासी करने पहुंची तो उसे इस बारे में पता चला। इसके बाद उसने सुंदरनगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला शरवणी देवी ने कहा है कि वह बनायक स्थित हिमाचल डेंटल कॉलेज के छात्रावास में कार्य करती है।
पिछले दिनों उसके खाते से किसी ने 12,100 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए हैं। जब वह बैंक में राशि की निकासी करने पहुंची तो उसे इस बारे पता चला है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।