फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेत-बजरी ले जा रहे पांच टिपर, दो ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित बीएसएल थाना में खड़े अवैध रेत-बजरी के टिपर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। तड़के 5 बजे सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर अवैध रूप से रेत-बजरी ले जा रहे 5 टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। शहरभर में दिनभर रेत-बजरी के ट्रैक्टर और टिपरों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

सुंदरनगर, नाचन और बल्ह क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर रोक लगाने में पुलिस और प्रशासन विफल रहा है। इसके चलते खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि सुंदरनगर-बग्गी मार्ग पर डडोह, सेगली, रडू, डिनक, डुगराईं और कंसा आदि में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु और बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने बीएसएल नहर के किनारे नाका लगाया। तड़के 5 बजे अवैध रेत-बजरी ले जा रहे पांच टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका गया। इनमें से कोई भी वाहन चालक एम फार्म पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने पांचों टिपरों और 2 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। एएसपी पुनीत रघु ने कहा कि अवैध खनन बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें