जोगिंद्रनगर में पुलिस की उपमंडल स्तर की बैठक के दौरान उपस्थित थाना प्रभारी एवं उपस्थित पुलिस के ?
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करके दुकानदारी सजाने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। पुलिस थाने में शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों, कारोबारियों और पुलिस के बीच आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं और कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।
बैठक में फैसला लिया कि सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के गठन पर भी विमर्श हुआ। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर की 52 पंचायतों में यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशा निवारण समितियों से जोड़ा जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना है। उधर, जोगिंद्रनगर के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया है कि शहर में कानून व्यवस्था और यातायात सुचारु तथा पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के गठन जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
000