फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसारिणी को लेकर भिड़ गए निजी चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निजी बस चालकों और परिचालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को हाईवे पर नरेश चौक पर नियमों को ताक पर रखकर मंडी से सुंदरनगर आ रही निजी बस के चालक ने एक अन्य बस को ओवरटेक करते हुए बीच सड़क पर अपनी बस खड़ी कर दी। इसके बाद वे दूसरी बस के चालक और परिचालक से समय सारिणी को लेकर उलझने लग पड़े।
विज्ञापन

बस को बीच सड़क पर रोकने से हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, बस चालक दूसरे को धौंस दिखाते हुए वहां से बस लेकर चला गया। लोग भी निजी बस चालकों और परिचालकों की बदतमीजियों से परेशान है। पाबंदी के बाद भी निजी बसों में स्टीरियो लगाए गए हैं। इन वाहन चालकों और परिचालकों की मनमर्जी पर पुलिस की ओर से कोई संज्ञान न लेने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस को निजी बस चालकों के बीच सड़क पर बहस करने की शिकायत मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें