फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चराने गए व्यक्ति की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र की बाड़ा पंचायत में मवेशी चराने गए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकर दास पुत्र मया राम निवासी शुहलू के रूप में हुई है। एसपी गुरदेव चंद ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बाड़ा पंचायत प्रधान भवदेव ने बताया कि ठाकर दास जंगल में बकरियां चराने गया था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पंचायत प्रधान को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। प्रधान भवदेव ने गोहर पुलिस को सूचित किया। एसएचओ संजीव कुमार घटनास्थल को रवाना हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें