फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांद में युवक से 36 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। कमांद पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 36 ग्राम चरस बरामद की है। वीरवार देर सायं पुलिस ने कमांद के पास एएसआई मोहिंदर सिंह की अगुवाई में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शांति लाल (32) पुत्र शोभा राम निवासी गांव कुटाहर, कमांद तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पधर यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ 90 ग्राम चरस का पहले भी मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इसका कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। आरोपी युवक को मंडी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश मिले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें