सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस दल ने वीरवार देर शाम गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 8 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना का पुलिस दल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद मिश्रा की अध्यक्षता में अपर बैहली के पलौहटा में गश्त पर था।
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि स्थानीय निवासी नेक राम शराब का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मार कर वहां से 8 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।