फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों से भांग निकाल रहे युवा पुलिस को देख भागे, एक अवैध बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन की स्यांज पंचायत के कोटला गांव में खेतों में पौधों से भांग निकाल रहे कुछ युवाओं को देख गोहर पुलिस ने दबिश दी। युवक मौका पाते ही रफूचक्कर हो गए। मौके से पुलिस ने खेत में भांग के 639 पौधे बरामद किए हैं। नजदीक एक गोशाला में बिना लाइसेंस की एक बंदूक और 4 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस ने मामले में आरोपी बीर सिंह निवासी कोटला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्यांज की तरफ गश्त पर गई थी। इस दौरान पुलिस को खेतों में भांग मलते कुछ युवा दिखाई दिए। पुलिस ने खेतों में दबिश दी और युवा पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने खेतों में बिजाई किए 639 भांग के पौधे बरामद किए।
पुलिस ने समीप की गोशाला से बिना लाइसेंस की एक बंदूक और 4 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस पता लगा रही है कि बंदूक कहां से आई और अवैध हथियार को क्यों गोशाला में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें