फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, चालक की मौत

Fri, 25 Sep 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनैड के निकट वीरवार रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार कनैड के तरोट निवासी युवक जीत राम पुत्र चुहडू राम रात करीब नौ बजे सुंदरनगर की ओर से अपने घर तरोट जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन की लाइट उसकी आंखों में पड़ी जिसके कारण वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा तथा सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराया। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।  इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नाचन के समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। इधर, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें