सुंदरनगर के बीएसएस थाना पुलिस ने निहरी क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर छापामारी कर वहां एक व्यक्ति के पास से लकड़ी के 31 फ्रेम व दो स्लीपर देवदार के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भीम सेन के नेतृत्व में पुलिस दल ने निहरी के भाखा गांव में छापामारी कर जितेंद्र कुमार के घर से लकड़ी के 31 फ्रेम और दो स्लीपर देवदार के बरामद किए। आरोपी पुलिस को इनसे संबंधित कोई भी बिल पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने लकड़ी को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है।