फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर 12 हजार जुर्माना

Wed, 10 Feb 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा कस दिया है। एसडीएम सरकाघाट की कोर्ट ने अवैध रूप से ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग लाने वाले छह व्यापारियों को 12 हजार जुर्माना लगाया है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरकाघाट क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पंकज शर्मा ने छापेमारी कर ढाबों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए थे। उक्त व्यापारियों को नोटिस जारी करने के बाद मामला एसडीएम कोर्ट में लगाए गए थे, जहां व्यापारियों के तर्क से संतुष्ट न होने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। इधर, निरीक्षक पंकज शर्मा ने कोर्ट के आदेशों की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं।

 उन्होंने कहा कि सभी ढाबा मालिक व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपयोग में लाए अन्यथा कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें