करसोग के अलसिंडी में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। अलसिंडी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच का निर्णय सुपर ओवर में हुआ। किल्लर इलेवन ने बेहद रोमांचक मैच को एक रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलसिंडी की टीम ने आठ ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किल्लर इलेवन ने भी 81 बनाए। इससे मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में किल्लर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। जवाब में अलसिंडी की टीम 15 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई।
फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने पर किल्लर इलेवन के बलदेव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बलदेव ने 23 रन और 4 विकेट चटकाए। डावर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने भाग लिया।
....
वॉलीबाल में अलसिंडी विजेता
अलसिंडी में ही आयोजित वॉलीबाल के फाइनल मैच में डायनामाइट ब्रदर टीम को हराकर अलसिंडी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर सीनियर सिटीजन बद्री सिंह कंवर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा मोहन सिंह ठाकुर, गोपाल वर्मा, हेमराज ठाकुर, लीलाधर, देशराज, करन सिंह, पुकार सिंह, रमेश कुमार, रमेश कुमार, ब्रिज लाल और पवन कुमार मौजूद रहे।
000