फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुर में दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। दुर्गापुर युवा क्लब की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने शुभारंभ किया। दुर्गापुर में चल रही प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करना चाहिए। आज ग्रामीण क्षेत्रों के नौजवान भी नशों का शिकार हो रहे हैं। नशों से बचने के लिए खेलों में भाग लेना जरूरी है। युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चत करनी चाहिए, ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके। अनिल शर्मा ने कार्यक्रम के लिए 5000 रुपये दिए। इस अवसर पर थौना पंचायत के उप प्रधान प्रकाश चंद, जगजीवन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें