फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यादें जिंदा रखने और न्याय दिलाने का माकपा ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
माकपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मिल जताई संवेदना, सहायता का दिया आश्वासन
विज्ञापन

परिजनों का छलका दर्द, माता-पिता नहीं रोक पाए आंसू, राकेश सिंघा भी हुए भावुक
13 अप्रैल को सिया शहीदी एवं बालिका सुरक्षा दिवस के रूप में मनाएगी माकपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर क्षेत्र में सिया गुलेरिया हत्याकांड को लेकर शोक की लहर के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव सहयोग देने और सिया को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया। माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संजय चौहान, डॉ. ओंकार शाद, कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, डॉ. विजय कौशल और डॉ. बी.डी. शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस दौरान परिजनों का दर्द छलक पड़ा और माता-पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए। राकेश सिंघा भी भावुक हो गए।
पार्टी नेताओं ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में एसएफआई का राष्ट्रीय नेतृत्व क्षेत्र का दौरा करेगा। इस दौरान संगठन की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही सिया की स्मृति में स्मारक, लाइब्रेरी या ट्रस्ट स्थापित करने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके और भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सिया की माता रक्षा देवी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है और उन्हें हृदय संबंधी समस्या है। ऐसे में परिवार को मानसिक और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है, जिसके लिए संगठन लगातार उनके साथ खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने सिया की सहेली कशिश से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। राकेश सिंघा ने कहा कि सिया एसएफआई से जुड़ी थी और उसके बलिदान को संगठन के इतिहास में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि हर वर्ष 13 अप्रैल को ‘सिया शहादत एवं बालिका सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। सिंघा ने कशिश के पिता एवं सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर नंदलाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मामले में सहयोग कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें