फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पार्षदों को बताई जाएगी सफाई व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी

Sun, 18 Aug 2024 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के पार्षद प्रशिक्षण के लिए आज जाएंगे शिमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकार वर्सेज सुलेमान मामले में आए फैसले के बाद नगर निगम मंडी के पार्षदों भी प्रशिक्षण के लिए शिमला जाएंगे। हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार निगम क्षेत्र के वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उसके प्रति जिम्मेदारी को लेकर पार्षदों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिमला में आज से शुरू होने वाले इस 4 दिवसीय प्रशिक्षण में पार्षदों को सफाई के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत बताया जाएगा।
वर्तमान में वार्डों में कूड़े को लेकर अधिकारियों पर ही कार्रवाई होती रही है। ऐसे में अब संबंधित वार्ड में गंदगी पर संबंधित वार्ड के पार्षद भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वार्डों में स्वच्छता को लेकर उन्हें नियम और उनकी पालना करने के बारे में भी बताया जाएगा। बता दें कि कई पार्षद मौजूदा समय में अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटकर वार्ड में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों के पास शिकायत करते हैं। ऐसे में अब नियमों की अवहेलना पर पार्षद पर भी अधिकारियों की तरह ही गाज गिरेगी। इस प्रशिक्षण का मकसद वार्डों में सफाई व्यवस्था में सुधार करना है। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार से पार्षद शिमला प्रशिक्षण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जागरूकता का अभाव, शहरवासी ऑफिशियल पर नहीं सोशल मीडिया पर दे रहे शिकायत
मंडी। नगर निगम मंडी ने वार्डों में कूड़े की शिकायत को लेकर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शिकायत कक्ष बनाया है। इसका व्हाट्सएप नंबर 89884-02528 भी जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कूड़े को लेकर अपनी शिकायत निगम कार्यालय में पहुंचा सकता है। शिकायत मिलने के बाद निगम कार्यालय में तैनात कर्मचारी उसे आगे संबंधित वार्ड के सफाई सुपरवाइजर को प्रेषित कर समस्या का समाधान करवा रहे हैं। लेकिन कई शहरवासी जागरूकता के अभाव में इस ऑफिशियल नंबर पर शिकायत न कर शहर में सामाजिक संस्थाओं की ओर से बनाए व्हाट्सएप ग्रुपों में सफाई को लेकर शिकायत रख रहे हैं। ऐसे में उन लोगों की शिकायतें निगम के पास बेहद कम पहुंच रही हैं। वेबसाइट के अनुसार अगस्त महीने में शुरू की इस पहल के बाद निगम को अभी तक संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर कई शिकायतें मिली हैं, जिसका मौके पर समाधान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें