फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 75 साल की उम्र में शपथ लेंगी पार्षद सोमा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद चुनाव के चुनाव नतीजों में इस बार कई ऐसे चेहरे चर्चा में रहे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सियासी समीकरण बदल दिए। वार्ड-13 पूर्वी कॉलोनी से 75 वर्षीय सोमा देवी की जीत सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सोमा देवी पहली बार पार्षद पद की शपथ लेंगी। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी 29 वर्षीय नेहा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सोमा देवी की जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के बीच उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर पार्टी का खाता खोला। बाद में वार्ड-12 से मिली दूसरी जीत के साथ कांग्रेस को नगर परिषद में दो सीटें मिलीं। जीत के बाद सोमा देवी ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर परिषद में उठाएंगी।
वार्ड-5 में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा को हराकर निर्दलीय उम्मीदवार विशाल सेन भी सुर्खियों में रहे। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। विशाल सेन अपने राजनीतिक संरक्षक पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर से आशीर्वाद लेने भी पहुंचे। विशाल सेन ने कहा कि नगर परिषद में जनहित के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से आवाज उठाई जाएगी और गलत के खिलाफ खुलकर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने वार्ड का विकास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें