फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मंडी में दो की मौत, 95 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। जिला मंडी में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दो संक्रमितों की मौत हो गई है। दोनों कुल्लू से संबंधित हैं। बजौरा क्षेत्र के 84 वर्षीय और शमशी भुंतर के 78 वर्षीय वृद्ध संक्रमित को आठ नवंबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना संक्रमण के 95 नए मामले भी सामने आए हैं। जिसमें कोविड अस्पताल के पांच चिकित्सक, नौ स्टाफ नर्सें और विभिन्न स्कूलों के एक दर्जन के करीब शिक्षक और स्टाफ के सदस्य भी हैं। अब डॉक्टरों को दिए जाने वाले एन95 मास्क और पीपीई किट पर भी सवाल उठने लगे हैं।कोविड अस्पताल के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिधपुर में एक साथ कोरोना के 17 मामले आने के बाद पाठशाला में हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने पाठशाला को 12 नवंबर तक बंद कर दिया है। पाठशाला में सबसे पहले एक बेटी कोरोना पाजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में पाठशाला के स्टाफ व कुछ बच्चों के कोरोना टेस्ट लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। जिसमें पाठशाला के 9 अध्यापक व 8 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें