फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज में विकास कार्यों के लिए बढ़ाया जाएगा तालमेल : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी में बोले आयोग सदस्य - आपसी मतभेद खत्म कर कांग्रेस को मजबूत करने पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने के लिए कांग्रेस संगठन, प्रशासन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर सामूहिक रणनीति बनाई जाएगी। बालीचौकी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष टेक सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में संगठन ने बेहतर कार्य किया। विजय पाल सिंह ने कहा कि सराज कांग्रेस में अब नया नेतृत्व है और वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने माना कि पहले मतभेदों से भाजपा को लाभ मिला, लेकिन अब संगठन एकजुट होकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से होने के बावजूद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाई, जो संगठन की मजबूती दिखाता है। कार्यक्रम में टेक सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के लक्ष्य के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें