करसोग में नशे से निपटनें के लिए लोगों को जानकारी देते डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह। स्रोत विभाग
करसोग (मंडी)। नशे से निपटने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए करसोग पुलिस ने बुधवार को कई पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए। ग्राम पंचायत काओं, मेहंढ़ी, डबरोट, भनेरा और कुफरीधार में आयोजित शिविर में डीएसपी गौरवजीत सिंह ने ग्रामीणों से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज कई तरह का नशा हो रहा है जो कि समाज को खोखला कर रहा है। खासतौर युवा पीढ़ी को अपने जाल में फंसा रहा है। नशे की लत के लिए पहले तस्कर युवाओं को मुफ्त में नशा करना सिखाते हैं और फिर जब नशे की लत लग जाती है तो उसे वह धंधा बनवा देते हैं। आज यह नशा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों से आह्वान किया कि हम नशे को तभी हरा सकते हैं यदि हम सब जागरूक होकर इसके खिलाफ खड़े होंगे। संवाद