फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई पधर में दीक्षांत समारोह, रिया-बॉबी बने बेस्ट ट्रेनी

विज्ञापन
आईटीआई पधर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पधर में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईएमसी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्थान की कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिमाचली ठाकुर ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी प्रशिक्षुओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की रिया और फिटर ट्रेड के बॉबी को बेस्ट ओवरऑल ट्रेनी ऑफ द सेशन चुना गया। अकादमिक प्रदर्शन में स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में निशु देवी ने पहला स्थान पाया। ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल में अजय कुमार, फिटर में जितेंद्र और इलेक्ट्रिशियन में सुष्मिता पहले स्थान पर रहे।
नियमित उपस्थिति के लिए जितेंद्र (फिटर), रिया (स्विंग टेक्नोलॉजी), अजय कुमार (ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल) और दीक्षित सरवाल (इलेक्ट्रिशियन) को सम्मानित किया गया। खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोहित को बेस्ट स्पोर्ट्समैन का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उरला के प्रधान भूप सिंह धरवाल भी मौजूद रहे। उनके साथ पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण भोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें