फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंडयाल में माता का एक और रथ बनाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के चंडयाल क्षेत्र में माता का एक और रथ बनाने पर दो परिवारों में विवाद हो गया। पहले से मौजूद माता के गूर ने नए रथ पर एतराज जताया। गूर चाचा ने अपने भतीजे को समझाया लेकिन वह नहीं माना। दोनों पक्षों (चाचा-भतीजे) में नोकझोंक हो गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस तथा स्थानीय पंचायत प्रधान विजय कुमार समेत ग्रामीण पहुंच गए। प्रबुद्धजनों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को जिला प्रशासन के पास ले जाने का आग्रह किया। माता के गूर ने इस पर सहमति जताते हुए 13 मार्च को उपायुक्त के पास मामले को लेकर अपना पक्ष रखने की बात कही।
विज्ञापन

दरअसल चंडयाल में 70 के दशक से एक माता अपने मंदिर में विराजमान हैं, लेकिन अब माता के गूर के एक भतीजे ने माता के नाम पर एक नया रथ तैयार कर घर पहुंचा दिया। यह माता के गूर को रास नहीं आया। गूर ने बताया कि इस तरह माता के रथ तैयार करना देव समाज के लिए अच्छा नहीं है। भतीजे को समझाया कि माता के नाम के दो-दो रथ होने से लोगों में गलत संदेश जाएगा। गागल पुलिस चौकी से पहुंचे जवानों ने भी इस मामले को जिला प्रशासन तथा सर्व देवता सेवा समिति के पास ले जा कर इसका हल निकालने का आग्रह किया।
...
गांव में माता का नया रथ पहुंचने से दो परिवारों में विवाद हो गया। दोनों परिवारों को समझाने के बाद उन्होंने 13 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में जाने को कहा है। सर्व देवता सेवा समिति को भी विवाद को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

-विजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत चंडयाल

....उपायुक्त और स्थानीय पंचायत को इस बारे में पहले ही अवगत करवाया है। सर्व देवता सेवा समिति के पास भी एक ही नाम के दो माता के रथ पर आपत्ति जताई है। अब 13 मार्च को डीसी के पास मंदिर प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

-मोहन लाल, माता के गूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें