फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिलों का भुगतान न होने पर गरजे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
विज्ञापन

......................
करसोग में बैठक कर सीएम को भेजा ज्ञापन
यूनियन का किया गठन, सुरेश शर्मा को बनाया अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। उपमंडल के सरकारी ठेकेदारों ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता ठेकेदार सुरेश शर्मा ने की। ठेकेदारों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर करसोग यूनियन का गठन किया गया।
इसमें सुरेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया जबकि गुरुवक्ष ठाकुर महासचिव चुने गए। बैठक में ठेकेदारों के बिलों का भुगतान न होने पर चर्चा की। चिंता जताई कि ठेकेदारों ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जो कार्य किए हैं, उनका भुगतान संबंधित विभागों की ओर से न किए जाने से ठेकेदार कर्जदार बनते जा रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि सात अक्तूबर के बाद से ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। कहा कि यदि ठेकेदारों के साथ अन्याय होगा तो इसका नुकसान सरकार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि अगर सरकार इस विषय को गंभीरता से नहीं लेती तो ठेकेदार यूनियन एकजुटता के साथ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि 29 और 30 अप्रैल तक पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। इसके आधार पर सभी ठेकेदार करसोग पहुंचे थे, लेकिन सभी को निराशा ही हाथ लगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें