फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कौंसल सड़क क्षतिग्रस्त, नहीं बचे पैदल रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। उपमंडल में एनएचएआई की डंपिंग से धर्मपुर वाया कांढापत्तन-कौंसल सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पैदल रास्ते भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को वाया पैहड़-बरोटी होकर 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। कौंसल पंचायत की प्रधान मीना भारद्वाज, स्थानीय निवासी बालम राम, प्रकाश चंद, राजकुमार, कुलदीप चंद आदि ने बताया कि कौंसल गांव के ऊपर भारी मात्रा में डंपिंग कर रखी है। अब बरसात होने पर सारी मिट्टी गिर रही है।
विज्ञापन

इससे सड़क का नामोनिशान मिट गया है। पैदल रास्ते नहीं बचे हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि कौंसल सड़क की हालत सुधारी जाए। सहायक अभियंता योगेश चंद वर्मा ने कहा कि जल्द ही पैदल रास्ता बना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें