फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई मंडी में मनाया संविधान दिवस, प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) मंडी में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य अजेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीन धीमान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सांविधानिक जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को जीवन और व्यवहार में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर संस्थान के समूह अनुदेशक चमन वर्मा, मीडिया ग्रुप सदस्य महेंद्र पाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें