फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख से संवरेंगे संपर्क मार्ग : डॉ. पुष्पेंद्र

विज्ञापन
भगेटू पहुंचने पर कांग्रेसी नेता डॉ. पुषेंद्र वर्मा को सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत : कांग्रेस
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत उखली के टिक्कर-सनेड़ और फाफड़ा संपर्क मार्गों का 30 लाख रुपये से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इनमें टिक्कर-सनेड़ मार्ग के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 18 लाख रुपये और फाफड़ा मोड़ से फाफड़ा गांव तक के मार्ग के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा हमीरपुर के प्रवेश बिंदु उखली चौक पर सोलर हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कही। जनसंपर्क अभियान के तहत भगोट वार्ड पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मंगलवार को ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का आभार जताया। वार्ड सदस्य लेखराज ने गांव की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। डॉ. वर्मा ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें