फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम पर टिप्पणी से पहले कांग्रेस अपनी हार पर करे आत्ममंथन : निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- संजीव गुलेरिया पहले अपना जनाधार देखें, फिर नेता प्रतिपक्ष पर बोलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
मंडी। भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की करारी चुनावी हार और संगठनात्मक स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। मंडी, सोलन और धर्मशाला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाती है।
विज्ञापन




एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया को अपने राजनीतिक जनाधार का आकलन करने के बाद ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करनी चाहिए। मंडी की जनता के बीच जयराम ठाकुर के प्रति विशेष सम्मान है। आरोप लगाया कि मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जा रहे बयान कांग्रेस की हताशा को दर्शाते हैं। कांग्रेस के भीतर ही संगठन और टिकट वितरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर निशाना साधने के बजाय अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें