फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Mon, 14 Dec 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं को बेवजह परेशान करने लिए सीबीआई तथा आयकर विभाग का दुरुपयोग करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगिंद्रनगर ने सोमवार को पुलिस थाना के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर सीबीआई और आयकर विभाग, कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करने में लगा हैं। जिसे पार्टी का कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

इस अवसर पर राजीव पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव प्रेमनाथ, सेवा दल के संयोजक रविंद्रपाल, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह और संजीव बरवाल, डॉ. राकेश धरवाल, उपप्रधान अतुल कुमार, कर्नल साही, अजय ठाकुर, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह और एडवोकेट मनमीत राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से बनाए जा रहे मुकदमों को लेकर द्रंग ब्लाक कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ द्रंग में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि केेंद्र सरकार बदले की भावना से झुठे मुकदमे दायर कर जनता का ध्यान भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, वामन देव ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस महासचिव चंद्रमणी, भागीरथ सकलानी, भूप सिंह धरवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

धर्मपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके धर्मपुर के प्रभारी विद्या सागर, ब्लाक सचिव जितेंद्र कुमार, संजय खरवाल, कैप्टन वीरी सिंह, जगदीश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें