फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने विकास को गड्ढे में धकेला : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। सरकार न तो विकास कर पा रही है और न ही जनता की समस्याओं को सुनने की इच्छाशक्ति रखती है।
विज्ञापन

सोझा, हाडाबोई, धन्यारा और ध्वाल ग्राम पंचायतों का दौरा करने के बाद उन्होंने बताया कि सड़कों की हालत बेहद खराब है। मरम्मत के कार्य ठप हैं, पेयजल योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। 219 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सलापड़-तत्तापानी सड़क भाजपा सरकार के समय स्वीकृत हुई थी। आज कांग्रेस सरकार की लापरवाही की जीवंत मिसाल बन चुकी है।
यह सड़क नई बन रही है, लेकिन निर्माण की गति बेहद धीमी है। भाजपा सरकार के समय लगभग 8 करोड़ से शुरू की गई उठाऊ पेयजल योजना को भी कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आज भी धन्यारा, हाडाबोई, सोझा और बंदली जैसी ग्राम पंचायतें पेयजल की मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें