फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम में जीत के लिए कांग्रेस ने मंत्री -विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड वार बनाई कमेटी, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम मंडी चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडी सदर के लिए वार्ड-वार चुनाव कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी ने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में नगर निगम के 15 वार्डों के लिए अलग-अलग इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं, जिनमें विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा लीगल एडवाइजर, मीडिया इंचार्ज और सोशल मीडिया इंचार्ज की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को 7 मई से अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और समन्वय बेहद जरूरी है। नगर निगम चुनाव 17 मई को होने हैं, और कांग्रेस सहित सभी दल अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं। वार्ड नंबर एक से बुद्धि सिंह ठाकुर, दो-चंद्रशेखर, तीन-अनुराधा राणा, चार-शशि शर्मा, पांच-राकेश कालिया, छह-सुरेश कुमार, सात-कैप्टन, रंजीत राणा, आठ-भुवनेश्वर गौड़, नौ-संजीव गुलेरिया, 10-सुदर्शन बबलू, 11- विवेक शर्मा, 12-विक्रम शर्मा, 13-यशवंत छाजटा, 14-महेश्वर चौहान और वार्ड 15 से लाल सिंह कौशल को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें