फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नीट प्रश्नपत्र लीक पर कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले में ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर और एनएसयूआई केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को सुंदरनगर के भोजपुर में ब्लॉक कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने की। सोहन लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जंतर-मंतर सहित देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी पुलिस मामले वापस लिए जाएं। साथ ही प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें