मंडी। आईटीआई मंडी में मंगलवार को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान के दो उत्कृष्ट अनुदेशकों के सम्मान में आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित फीटर ट्रेड के अनुदेशक जगमोहन शर्मा और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कोपा ट्रेड के अनुदेशक सुभाष चंद के संस्थान परिसर पहुंचने पर आईटीआई परिवार ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने दोनों सम्मानित अनुदेशकों को पहाड़ी टोपी और हिमाचली मफलर भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से संस्थान में तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को एक नई ऊंचाई मिलेगी। संवाद