फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जन्मजात दोष क्लब फुट का मंडी अस्पताल में होगा निशुल्क इलाज

Wed, 20 Mar 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मंगलवार को विश्व जन्म दोष दिवस पर क्लब फुट कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन शर्मा और डॉ. वीरेंद्र नेगी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है, जिसका निवारण संभव है। क्षेत्रीय अस्पताल में क्लब फुट वाले बच्चों का हर मंगलवार को इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. विपिन ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है, जिससे हर 800 नवजात में से एक बच्चा प्रभावित होता। जन्म दोष जन्म के समय मौजूद संरचनात्मक परिवर्तन है जो हृदय, मस्तिष्क और पैर जैसे शरीर के लगभग किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान बच्चों के परिवार वालों को क्लब फुट के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान अनुष्का फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद रहे। अनुष्का फेडरेशन क्लब फुट और इसके उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आरबीएसके, आशा वर्कर्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। अनुष्का फाउंडेशन अस्पतालों में साप्ताहिक क्लब फुट क्लीनिक के माध्यम से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें