देश-विदेश से वैज्ञानिक, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, शोधार्थी और नीति-निर्माता लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में 19 और 20 सितंबर को जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक जल संकट : खतरे, चुनौतियां और सतत समाधान विषय पर दो दिवसीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से वैज्ञानिक, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, शोधार्थी और नीति-निर्माता भाग लेंगे।
सम्मेलन का उद्घाटन विधायक चंद्रशेखर करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. कृष्ण मोहन (भूगोल विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़) ऑनलाइन संबोधित करेंगे। समापन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. वीना राठौर, सेवानिवृत्त प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय नाहन होंगी। सम्मेलन में यूके से प्रो. विजय ठाकुर, डॉ. एमएल ठाकुर, डाॅ. धीरज सिंह रावत संबोधित करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा और शोध पत्र प्रस्तुतिकरण होंगे। लगभग 275 प्रतिभागी देश-विदेश से अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। युवा शोधार्थियों को भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
000