सुंदरनगर/ डैहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहटा में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलौहटा के प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को तकनीक के क्षेत्र में हाईटेक बनाने के लिए सरकार सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य कर्म सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में चयन परीक्षा पास करके आए स्टाफ के साथ बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता कमलेश ठाकुर ने बताया कि विभाग की तरफ से 4 कंप्यूटर बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। इसमें छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हाईटेक कंप्यूटर शिक्षा से लाभान्वित होंगे। संवाद