मंडी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-3 मंडी के न्यायाधीश की अदालत ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की ओर से रणझा राम के खिलाफ दायर 9.20 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले की शिकायत खारिज कर दी। आरोपी ने वाहन खरीदने के लिए कंपनी से 6.53 लाख रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन
बकाया भुगतान के लिए दिया गया चेक खाता ब्लॉक होने से बाउंस हो गया था। अदालत ने पाया कि कानूनी नोटिस की सेवा के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही 19 अप्रैल 2021 को शिकायत दायर कर दी गई थी। अदालत ने कंपनी को दोबारा शिकायत दायर करने की छूट दी है। संवाद