मंडी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पड्डल मैदान मंडी में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कोषाधिकारी मंडी परीक्षित मिन्हास ने की। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है।
इस तरह के आयोजन से दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध होता है। समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों, विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान सुंदरनगर, हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था, सहयोग बाल श्रवण दिव्यांग कल्याण समिति तथा साकार सोसायटी ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी धर्मपुर, सरकाघाट, सुंदरनगर, पधर तथा सदर ने भी अपने विचार रखे। संवाद