फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास में लिए बिना कार्य कर रही कंपनी : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मंडी से नारला तक बन रहे फोरलेन का निर्माण करवा रही कंपनी स्थानीय लोगों को बिना विश्वास में लिए कार्य कर रही है। इससे स्थानीय जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल भवन निर्माण एवं मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रदेश उप प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि फोरलेन कार्य के दौरान किसानों की सिंचाई कूल्हें, ग्रामीण रास्ते, श्मशानघाट तथा घराट आदि का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र इसके बारे में किसानों और मजदूरों को साथ लेकर बड़ी बैठक करेंगे। इसमें स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी प्रबंधन ने बाहरी मजदूरों को रोजगार पर रखा है, जबकि सरकार के समझौते में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने को कहा है। पधर इकाई के प्रधान राम लाल, उप प्रधान ब्रह्म दास ने नव नियुक्त प्रदेश उप प्रधान महेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव पद पवन कुमार की नियुक्ति पर नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह, इंटक महासचिव उमेश शर्मा तथा महासचिव प्रेम भाटिया का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें