फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुक्त कोर्ट ने दूसरे दिन अवैध निर्माण के 10 मामलों पर की सुनवाई

Sun, 06 Oct 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त आयुक्त की ट्रांसफर के बाद आयुक्त पर बढ़ा कार्यभार को बोझ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम और नगर एवं ग्राम नियोजन के नियमों के विपरीत शहर में घरों में किए अवैध निर्माण के मामलों पर अतिरिक्त आयुक्त कोर्ट में सुनवाई का दौर जारी है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 10 मामलों पर सुनवाई की गई। नगर निगम ने शहर में 225 लोगों को अवैध निर्माण करने के नोटिस जारी किए हैं। दो दिन में 20 मामलों को निपटाया गया है।
निगम में स्टाफ की दिक्कत के बावजूद आयुक्त एचएस राणा खुद मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। सभी मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए पहले हफ्ते में दो दिन मामलों की सुनवाई के लिए तय किए गए थे, लेकिन हाल में अतिरिक्त आयुक्त की ट्रांसफर होने के बाद अब हफ्ते में एक ही दिन कोर्ट लगेगी। ऐसे में निगम को इन मामलों को निपटाने में 4 महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। आयुक्त को इन मामलों की सुनवाई के अलावा अन्य कार्य भी खुद निपटाने पड़ रहे हैं। ऐसे में वार्डों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए आयुक्त को खूब मशक्कत करनी पड़ेगी। उधर, निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि दो दिन में 20 मामले निपटाए गए हैं। अब हर सप्ताह एक दिन ही मामले सुने जाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स

निगम ने शहर में अनधिकृत रूप से बैठे लोगों को खदेड़ा
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से लगातार दिन दिन शनिवार को चौहाटा बाजार, इंदिरा मार्केट और आईटीआई गेट के पास फुटपाथ पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनधिकृत रूप से फहड़ी लगाकर बैठे लोगों को खदेड़ा। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि अगली बार से सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान चौहाटा बाजार में कुछ दुकानदारों को समान येलो लाइन के अंदर रखने की हिदायत दी। साथ ही इंदिरा मार्केट की छत्त और आईटीआई पुल के पास भी फुटपाथ को देखा गया। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़े कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



स्कूल बाजार में धूल उड़ने से शहरवासी हो रहे परेशान
मंडी। शहर से सटे स्कूल बाजार में निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के पास धूल उड़ने से शहरवासी परेशान हैं। यहां गिराई जा रही मिट्टी से लगातार धूल उड़ रही है। बच्चों से लेकर दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। उड़ती हुई धूल लोगों के घरों में भी पहुंच रही है। खासकर खाद्य पदार्थ और सब्जी बेचने वाले खासे परेशान हो रहे हैं। उड़ रही धूल के चलते यहां तैनात पुलिस मुलाजिमों को भी मुंह पर रूमाल रखकर ड्यूटी देनी पड़ रही है। शहरवासी नीरज हांडा समेत अन्य लोगों का कहना है कि यहां स्कूल समेत अन्य व्यापारी होने के कारण प्रशासन को चाहिए कि उड़ रही मिट्टी पर पानी फिंकवाए या उसका सही तरीके से समाधान करवाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें