फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगा, खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाने की तैयारी

Sat, 02 May 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय का कप 15 रुपये करने पर विचार, ग्राहकों की जेब होगी ढीली
विज्ञापन

ढाबा, रेस्तरां और चाय कारोबारियों पर बढ़ा बोझ, खाने-पीने की दरें बढ़ना तय

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी के बाद अब स्थानीय कारोबारियों ने खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत बढ़कर करीब 3280 रुपये हो गई है, जिससे ढाबा, रेस्तरां, फास्ट फूड और चाय के दुकानदार समेत अन्य चिंतित हो गए हैं। 10 से 12 रुपये में मिलने वाले चाय के कप को अब सीधे 15 रुपये करने की तैयारी हो रही है। इससे चाय की चुस्कियों की आनंद लेने वालों की जेबें ढीली होंगी।
कारोबारियों का कहना है कि पहले ही सिलिंडर की आपूर्ति में देरी हो रही थी। पहले सिलिंडर करीब 2300 रुपये में मिल रहा था, लेकिन पहली मई को कीमतों में वृद्धि के बाद अब खर्च और बढ़ गया है। ऐसे में कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इसका सीधा असर आम लोगों, खासकर नौकरीपेशा, विद्यार्थियों और किराए पर रहने वालों पर पड़ेगा। उधर, राव गैस एजेंसी मंडी की संचालक सविता राव ने बताया कि दूसरे और तीसरे दिन ही व्यावसायिक सिलिंडर की गाड़ी पहुंच रही है। हालांकि अभी नई दरों पर एक भी सिलिंडर सेल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 993 रुपये बढ़ने से कारोबारी क्या कमाएगा तो क्या बचाएगा। ऐसे में अब हमें खाने की दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। -मनोज कुमार, शर्मा ढाबा संचालक मंडी
बॉक्स
अचानक से दाम में बढोतरी होने से इसका असर कारोबारियों सहित ग्राहकों पर भी पड़ेगा। दाम बढ़ाए जाने पर रोजाना बाहर खाने परेशानी भी बढ़ेगी। -प्रकाश चंद, व्यावसायी चंद्रलोक गली
विज्ञापन

बॉक्स
व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से छोटे कारोबारियों पर महंगाई की मार पड़ेगी। दाम बढ़ने पर ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। -दीपक कुमार, कारोबारी, महाजन बाजार

बॉक्स
पहले से ही बिजली-पानी के दरों में विभिन्न तरह के सेस लगने से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। अब व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से काम करना मुश्किल हो जाएगा।-नीरज कुमार, कारोबारी महाजन बाजार
बॉक्स
अब चाय का कप 15 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। कामर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने पर यह रेट लागू किया जा रहा है। - संजय, टी स्टॉल संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें