फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली आइए और सिराजी नाटी का लुत्फ उठाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली आने वाले पर्यटकों के लिए होटलियर सिराजी नाटी का विशेष आयोजन कर रहे हैं। यहां पर पहुंच रहे विदेशी पर्यटकों को मनोरंजन के साथ सिराजी नाटी नचाकर और सिखाकर घाटी के होटलियर यहां की संस्कृति से रूबरू करवा रहे हैं। इससे पर्यटक घाटी में पहुंचकर यहां की संस्कृति के मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय होटलियर पर्यटकों को भुलाह, शिकारी देवी, तुंगासी गढ़, शैटाधार और बूढाकेदार घुमाने के साथ शाम को सिराजी नाटी पर होटलों में नचा रहे हैं। इसके साथ जाटा (जंजैहली टूरिज्म एडवेंचर एसोसिएशन) के स्वयंसेवी जंजैहली घाटी में आए पर्यटकों को स्थानीय पारंपरिक व्यंजन खिलाकर उन्हें घाटी की दावत से रूबरू करवा रहे हैं। जंजैहली एडवेंचर टूरिज्म एशोसिएशन के प्रधान प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जंजैहली टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां देश और विदेश के पर्यटक दस्तक दे रहे हैं। ठाकुर के अनुसार पर्यटकों को गांव का भ्रमण भी करवाया जा रहा है, ताकि पर्यटक गांव की संस्कृति से भी रूबरू हो सके। जंजैहली के होटलियरों प्रकाश ठाकुर, ललित शर्मा, देवेंद्र शर्मा और गुलजारी लाल ने बताया कि जंजैहली आने वाले पर्यटकों से यहां पर्यटन करोबार बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान हो रहे हैं। जंजैहली घाटी अनछुआ पर्यटन स्थल है जिसे अब पहचान मिलती नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें