फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: काॅलेज विद्यार्थियों ने सीखा साहित्य समीक्षा का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय कॉलेज में रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को रिव्यू ऑफ लिटरेचर की व्यवस्थित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर निशा कुमारी ने बतौर रिसोर्स पर्सन प्रतिभागियों को शोध साहित्य की समीक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रो. अविनाश और कार्यशाला संयोजक लेफ्टिनेंट (डॉ.) केवल कृष्ण मौजूद रहे। असिस्टेंट प्रोफेसर निशा कुमारी ने शोध विषय निर्धारित करने, उपयुक्त की-वर्ड्स पहचानने और विभिन्न स्रोतों से प्रासंगिक साहित्य का चयन करने की प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने साहित्य की समीक्षा के दौरान स्रोत की विश्वसनीयता, लेखक, प्रकाशन, शोध पद्धति, प्रमुख निष्कर्ष और सीमाओं को ध्यान में रखने पर जोर दिया। साथ ही नोट मेकिंग और लिटरेचर रिव्यू मैट्रिक्स के महत्व को समझाते हुए बताया कि इससे विभिन्न अध्ययनों की तुलना और शोध में मौजूद गैप की पहचान करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को साहित्य को थीमैटिक, क्रोनोलॉजिकल, ज्योग्राफिकल और मेथोडोलॉजिकल आधार पर वर्गीकृत करने की जानकारी भी दी गई। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने शोध से संबंधित सवाल पूछे, जिनका रिसोर्स पर्सन ने समाधान किया।
कार्यशाला संयोजक लेफ्टिनेंट (डॉ.) केवल कृष्ण ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला विद्यार्थियों को शोध की व्यावहारिक समझ विकसित करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें