फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तालाब बना कॉलेज मार्ग, राहगीर भी परेशान

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल, कॉलेज मार्ग को जाने वाली सड़क पर बह रहे पानी के बीच गुजरते वाहन।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग की सड़कें बिना बरसात के तालाब बन गई हैं। इससे वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो गया है। राहगीर भी परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय से महज 100 मीटर दूर राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, एथलेटिक सेंटर और अस्पताल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क तालाब बनने से सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालक मुनीश कुमार, अजय, विनोद कुमार, राहगीर विमल, सुनीता, विरेंद्र ने बताया कि सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली के बंद के बंद होने से सड़क तालाब बन गई है।
हाल ही में करीब 20 लाख रुपये की धनराशि इस सड़क के मरम्मत कार्य पर खर्च की गई है। अब लापरवाही के कारण सड़क को नुकसान पहुंचना भी शुरू हो गया है। आसपास के लोगों ने भी सड़क की दुर्दशा पर विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए स्थानीय प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........



सड़क पर पानी के बहने की जानकारी मिली है। नालियों में मलबा भर जाने से पानी की निकासी प्रभावित हुई है। मजदूर भेजकर नालियां दुरुस्त करवाई जाएंगी।

-जेपी नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें