फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएमओ ने किया जोगिंद्रनगर अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा। स्रोत 
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प योजना पर मानकों के अनुरूप तैयार करने को लेकर सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के बाद सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से बैठक कर अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश जारी किए। जोगिंद्रनगर अस्पताल के नवीनीकरण पर सीएमओ ने बजट नियमानुसार उपलब्ध करवाने पर हामी भरी। कहा कि शल्य चिकित्सा और गायनी संबंधित मरीजों के ऑपरेशन भी जल्द शुरू होंगे। इसके लिए प्रतिनियुक्ति पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के लिए पत्राचार शुरू हुआ है।
विज्ञापन

बैठक में जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेष वार्ड विकसित करने और अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग रखी। अन्नपूर्णा सोसायटी के संचालक अशोक सूद ने मरीजों के उपचार से जुड़े लाखों के उपकरण दिलाने का भरोसा दिया। अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश बहल, सदस्य रूपेश सेन ने सीएमओ को अस्पताल में मरीजों से जुड़ी सुविधाओं में सहयोग करने पर हामी भरी। बैठक में अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. अंकित, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. तेजेंद्र, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नेहा, माइक्रो बायोलॉजिस्ट विभाग विशेषज्ञ डॉ. विकास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें