फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अक्तूबर में बल्ह आएंगे सीएम सुक्खू, विकास कार्यों की मिल सकती है सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर में रिवालसर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रकाश चौधरी ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। अक्तूबर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बल्ह विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान क्षेत्र को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी ने बुधवार को रिवालसर में आयोजित रिवालसर जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक में कही।
प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह में जल्द ही जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के मंडल कार्यालय खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा रिवालसर और लेदा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिवालसर में पुलिस थाना और लेदा में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भी सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने स्थानीय भाजपा विधायक पर गलत आंकड़ों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंसा चौक में डंपिंग साइट की अनुमति पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में दी गई थी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले बेहतर परिणामों पर कार्यकर्ताओं की सराहना की। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में बल्ह सीट पर कांग्रेस की जीत और प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें