फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्लस्टर के बागवानों ने उठाया सिंचाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी सचिव ने पलौहटा, कुठाईं का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। बागवानी सचिव सी पालरासू ने एचपी शिवा क्लस्टर पलौहटा और कुठाईं का शनिवार को निरीक्षण किया। दोनों क्लस्टर के बागवानों ने सचिव पालरासू का स्वागत किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें मुख्य मुद्दा सिंचाई व्यवस्था से संबंधित रहा। सचिव ने जल शक्ति विभाग को पानी की उचित व्यवस्था करने और कोठारी कंपनी को टपक सिंचाई प्रणाली का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पंचायत पलौहटा के प्रधान भुवनेश्वर, बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. विद्या प्रकाश बैंस, उप निदेशक डाॅ. संजय गुप्ता, विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. राजेश कुमार शर्मा, जल शक्ति विभाग से अधिशासी रजत गर्ग आदि मौजूद रहे। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान क्लस्टर कुठाईं में 6.75 हेक्टेयर जमीन पर 7499 और पलौहटा में 8.73 हेक्टेयर में 9699 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021-22 में लगाए गए माल्टा के पौधों में सैंपल आया था तथा बागवान अभी तक 12 क्विंटल माल्टा बेच चुके हैं। सिंचाई की व्यवस्था के लिए प्रति क्लस्टर में 2.5 लाख लीटर की क्षमता के भंडारण टैंकों का काम पूरा हो चुका है। जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग की गई है। टपक सिंचाई प्रणाली का कार्य कुठाईं क्लस्टर में शुरू कर दिया गया है। बागवानों को एचपी शिवा परियोजना के तहत अगले साल भरपूर फसल लेकर अच्छी खासी आमदनी करने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें