फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों के कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कपड़े पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। मृतक महिला के मोबाइल फोन की तलाश में भी पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक तेजधार हथियार (दराटी) भी बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस रिमांड में चल रहे आरोपियों की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी कर कई साक्ष्य भी अपने कब्जे में लिए हैं। हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूलते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और जानकारियां पुलिस से साझा की है। छह दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। इस मामले में हर एंगल से पुलिस जांच जारी है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह को मामले की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि कुछ गवाहों के बयान भी पुलिस ने कलमबद्ध किए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी के बाद आरोपियों ने पुलिस से साझा की है। अपरोच रोड़ स्थित रेन शेल्टर की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।
पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की डीएनए जांच के लिए भी सैंपल पुलिस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस की टीमें लगातार घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें