फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निहरी में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय महाविद्यालय निहरी की एनएसएस इकाई ने प्राचार्य प्रो. पूर्ण चंद चौहान के मार्गदर्शन में शनिवार को गोद लिए गए गांव निहरी की नागधार में स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने कूड़े को एकत्रित कर साफ-सफाई की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कर्म सिंह ने बताया कि एनएसएस इकाई ने निहरी गांव को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि निहरी के नागधार क्षेत्र में 19 से 22 जुलाई के बीच आयोजित हुए मेले के दौरान से कूड़ा-कर्कट फैला हुआ था। इसका सही तरीके से निपटारा नहीं हो पाया है। स्वयंसेवकों ने इस अभियान में सक्रिय भाग लिया और कूड़े को एकत्रित किया। प्रो. कर्म सिंह ने प्रशासन, मेला कमेटी और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस कूड़े के निपटारे में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें