डीसी और एसपी मंडी के समक्ष लाया गया था वाटिका की बदहाली का मसला
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर प्रोग्रेसिव डेवलपमेंट फोरम की ओर से डीसी और एसपी मंडी के समक्ष शुकदेव वाटिका की बदहाली का मसला ध्यान में लाए जाने के बाद नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन ने वाटिका की सफाई शुरू कर दी है। बीएसएल पुलिस थाना को भी उक्त मसले में कार्रवाई के निर्देश जिला मुख्यालय से प्राप्त होने के बाद एएसआई विशाल अवस्थी की अगुवाई में पुलिस टीम शुकदेव वाटिका पहुंची और नगर परिषद अधिकारियों को मौके पर बुला कर सफाई अभियान से संबंधित रूप रेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर सुंदरनगर प्रोग्रेसिव डेवलपमेंट फोरम के महासचिव अश्वनी सैनी, नगर परिषद से स्वच्छता अभियान के नोडल ऑफिसर सोनी, कांस्टेबल वर्षा चौधरी, नगरपरिषद के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि जिला मुख्यालय से प्रेषित शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद